उमरिया में भतीजों ने की चाचा की हत्या: रक्षाबंधन के दिन तीनों घर से निकले, तालाब में मिला चाचा का शव; दोनों आरोपी गिरफ्तार


Hindi NewsLocalMpUmariaOn The Day Of Rakshabandhan, All Three Came Out Of The House, Uncle’s Body Was Found In The Pond; Both The Accused Arrested

उमरिया30 मिनट पहले

उमरिया जिले के पाली थाना के घुनघुटी चौकी में दो भतीजों ने मिलकर चाचा की हत्या कर दी और लाश को तालाब में फेंक दिया। जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पाली थाना के घुनघुटी चौकी ग्राम बलवई के अमोल पिता बालगोविंद सिंह (32) का शव संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की देर रात तालाब में मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।लाश की शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि अमोल रक्षाबंधन के दिन घर से निकला था, फिर वापस नहीं आया।

पुलिस ने जांच शुरू की और भतीजे पुरषोत्तम सिंह और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा ने बताया कि संदेह के आधार पर प्रमोद सिंह और पुरूषोत्तम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों संदेहियों को राउंड आप कर लिया गया है और पूछताछ चल रही है।

कारण जानने जुटी पुलिस

हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। दोनों आरोपी प्रमोद सिंह और पुरुषोत्तम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बालगोविंद अपने दो भतीजों के साथ घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!