शिवपुरी में बाढ़ के हालात: खेमे में बटी नपा, अध्यक्ष ने CMO के साथ संभाला मोर्चा, बेटों के साथ दिन भर भीगीं नपा उपाध्यक्ष

Hindi NewsLocalMpShivpuriNapa Divided In The Camp, President Took Over With CMO, Napa Vice President Drenched All Day With Sons

शिवपुरी5 घंटे पहले

कॉपी लिंक

शिवपुरी में आज शिवुपरी में तेज बारिश के चलते बाढ जैसे हालात बन गए। इसी दौरान नगर पालिका के शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सीएमओ व नगर पालिका का अमला जायजा लेने शहर में उतरा। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास अपने दो बेटों के साथ बिगड़ी व्यवस्था का जायजा लेने वार्डों में उतरी। यह विषय आज खूब सुर्खियों में रहा जहां एक ओर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी के साथ साथ नगर पालिका के अमले के शहर का भ्रमण करती हुई नजर आई।

वहीं, नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास अपने दोनों बेटों के साथ प्रभावित क्षेत्र में दिन भर झुझती नजर आईं। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष भी शहर के कई वार्डों का निरिक्षण किया। सीएमओ ने मीडिया को बयान दिया कि पिछले साल की घटना से हमने सबक लिया। यह सवाल उनका एक मजाक लगा कि पिछले साल से सबक लिया होता तो इस बार बाढ के हालत नहीं बनते।

जैसा कि विदित हैं कि पिछले साल अतिवर्षा के कारण शहर में बाढ आई थी। पिछले साल की तुलना में आज बारिश भी कम हुई और पानी भराव की स्थिती भी कम हुई,लेकिन आंकडो की बात करे तो शिवपुरी में शनिवार की रात साढे आठ इंच पानी गिरा है,नाले ऐसे उफने जैस की 20 इंच पानी बरसा हो। सीएमओ ने मीडिया को बयान दिया हैं कि पिछले साल की बारिश से हमने सबक लिया है और कुछ सुरक्षा के इंतजाम भी किए थे। अगर सीएमओ की मानें तो पिछले साल से अगर सबक लिया है तो आज शहर में जलभराव क्यो हुआ। नालो की सफाई का मुददा पिछले कई माह से उठता आया है,लगातार नाले की सफाई में भ्रष्टाचार हुआ है नाले साफ नही थे इसलिए बाढ आई। साहब ने यह कहा कि हम बारिश के बाद स्थाई जलभराव का स्थाई समाधान करेंगे। इसका यही मतलब हुआ कि इस बार की बारिश आपको बर्बाद करदे हमसे उम्मीद न रखे,बारिश के बाद समाधान खोजेंगें।

वहीं, जलभराव वाली कॉलोनियों मे पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि पिछला क्या हुआ उसकी हमे कोई जानकारी नही है ना ही उस मामले में हम बात करना चाहते है,लेकिन अब शहर में जहां जलभराव हुआ है वहां कारण खोजे जाऐंगें और शहर में बेहतर साफ सफाई होगी और विकास होगा। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका का लाव लाश्कर था।

आज बाढ़ के हालात नपाध्यक्ष रामजी व्यास ने भी वार्डो के दौरा किया उन्हीने भी अपने स्तर से जलभराव की स्थिती से निबटने की कोशिश,लेकिन नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे,कुल मिलाकर बाढ के हालातो में नपा का अमला एक जुट होकर नही निकला उसमें भी राजनीति की झलक दिखी। कुल मिलाकर सीएमओ ने आज उन लोगो के जख्मो पर नमक झिडक दिया जिन घरो में बारिश का पानी आफत बनकर गिरा है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!