नपा पाली के वार्डों का हुआ आरक्षण: वार्ड 1, 4, 5 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित, वार्ड 2, 3, 8, 9 अनारक्षित

उमरिया37 मिनट पहले

कॉपी लिंक

उमरिया जिले की पाली नगर पालिका के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूरी की गई। आरक्षण की कार्यवाही में वार्ड 1, 4, 5 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए तथा वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 जनजाति वर्ग के लिए अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जाति अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 7 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 2, 3, 8, 9 अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 6, 11, 12,13 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पाली ऊषा कोल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आभा त्रिपाठी, पार्षद और पाली नगर के नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!