बाइक अनियंत्रित होकर फिसली: हादसे में बाइक चालक मजदूर गम्भीर घायल, झांसी रेफर

दतियाएक घंटा पहले

दतिया में गांधारी मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक मजदूर गम्भीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। गांधारी गांव निवासी सुंदर रायकवार दतिया से मजदूरी कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते मे गांव की मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिस से युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में राहगीरों ने जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए युवक को झांसी रेफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!