सफर का नया अनुभव: जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगा विस्टाडोम कोच, इसका 54 फीसदी हिस्सा ट्रांसपेरेंट

भोपाल21 मिनट पहले

कॉपी लिंकइन सीटों को 1800 तक घुमाया जा सकता है। इससे बाहर का नजारा आसान होगा। - Dainik Bhaskar

इन सीटों को 1800 तक घुमाया जा सकता है। इससे बाहर का नजारा आसान होगा।

रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में मंगलवार शाम से नई टेक्नोलॉजी का विस्टाडोम कोच जोड़ दिया गया। इस कोच का 54 फीसदी हिस्सा ट्रांसपेरेंट है। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने इस कोच सहित जन शताब्दी को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना किया। इस स्टेशन से इस कोच के लिए मंगलवार को 44 यात्री मिले। इनमें से 42 यात्री होशंगाबाद में उतरे।

1 यात्री इटारसी और 1 यात्री जबलपुर गया। होशंगाबाद से पिपरिया तक 25 और होशंगाबाद से जबलपुर तक 1 यात्री सहित कुल 70 लोगों ने यात्रा की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय सहित रेल अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

यह किराया लगेगा…विस्टाडोम कोच का किराया रानी कमलापति स्टेशन से होशंगाबाद तक 690 , इटारसी तक 705, पिपरिया का 870, गाडरवारा का 1020, नरसिंहपुर का 1150, श्रीधाम का 1230, मदनमहल स्टेशन का 1365 और जबलपुर तक का किराया 1390 रुपए निर्धारित किया गया है।

यह हैं विशेषताएं

इस कोच में छत पर नैनो टेक्नोलॉजी रूफ टॉप ग्लास लगे हैं। हर माैसम में प्रकृति का अलग रंग सफर के दौरान देख सकेंगे।इसके अतिरिक्त विस्टाडोम कोच में यात्रियों के लिए मल्टी-टियर स्टील लगेज सेल्फ लगाया गया है।

यहां रुकेगी… जनशताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम और मदन महल स्टेशन पर रुकेगी। 17 अगस्त से जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली जनशताब्दी में भी विस्टाडोम कोच लगने लगेगा।

इसलिए लगाया गया… विस्टाडोम कोच रेलवे की नई पहल है जो पर्यटन स्थलों की यात्रा को यादगार बनाने के मकसद से शुरू हुई है। इससे न केवल लोग प्रकृति के और करीब आएंगे, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसमें यात्रियों को एक रोमांचक यात्रा का अनुभव होगा।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!