शिवपुरी में मजदूर की मौत: मार्बल की दुकान पर करता था काम, काम करते हुए मार्बल के नीचे दबा, पढ़ें…पूरी खबर

शिवपुरी23 मिनट पहले

शिवपुरी के फिजीकल थाना क्षेत्र के बाबू क्वार्टर रोड पर स्थित जीत मार्बल पर पत्थरों के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आर्य समाज रोड के रहने वाला 23 वर्षीय गगन पुत्र ओमप्रकाश नामदेव बाबू क्वार्टर स्थित मार्बल की दुकान पर काम करता था। बीते रोज जब वह मजदूरी कर रहा था, इसी दौरान वह पत्थर के नीचे दब कर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक पत्थरों के नीचे दबा रहा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

एक लड़की ने गगन को पत्थरों के नीचे दबा देखा तो उसने दुकान के संचालक रविराज शर्मा को इसकी सूचना दी। इसके बाद मार्बल की दुकान का संचालक हरकत में आया और अन्य मजदूरों काे बुलवाकर उसे पत्थरों के नीचे से बाहर निकलवाया। जिसके बाद गगन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया परन्तु उपचार कराने गगन के साथ लोग नहीं माने वह गगन को एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन निजी अस्पताल में भी गगन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गगन को शिवपुरी के मेडिकल कालेज ले जाया गया। मेडिकल कालेज में भी गगन को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे घटना क्रम में गगन काफी देर तक पत्थरों के नीचे दबा रहा इस दौरान किसी की भी नजर नहीं पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जब मार्बल की दुकान संचालक का कहना है कि गगन उनके यहां मंदिरों पर रंग करने का काम करता था। वह पत्थरों की तरफ कैसे पहुंचा उसे इसकी जानकारी नहीं है। उसे तो जब एक लड़की ने आकर बताया कि पत्थरों के नीचे कोई लड़का दबा हुआ है, तब उसने जाकर देखा तो वह गगन निकला। फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!