UP के पूर्व CM बोले-छापे की राजनीति बंद हो: अखिलेश यादव ने कहा-भाजपा को नफरत फैलाना आता है, बिहार से सबक लेना चाहिए

ग्वालियर10 मिनट पहले

जन्माष्टमी पर यादव समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

गठबंधन को लेकर भी खुलकर की चर्चा

UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर ग्वालियर से मध्य प्रदेश में हूंकार भरी है। उन्होंने साफ कहा कि साल 2023 में सपा पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। भाजपा पर उन्होंने नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें बिहार से सबक लेने की सीख दी है। बिहार में हुए घटनाक्रम के बाद अखिलेश यादव ने गठबंधन धर्म की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश हैं वहां बहुत सारे क्षेत्रीय दल हैं। उनको कैसे साथ लिया जाएगा यह आगे देखना होगा। UP के पूर्व CM ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर कई सवाल उठाए हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर यादव समाज ने निकाली रैली

जन्माष्टमी के मौके पर यादव समाज ने निकाली रैली

शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर UP के पूर्व CM समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ग्वालियर आए हैं। यहां वह यादव समाज के जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आए हैं। आते ही सबसे पहले वह कांग्रेस नेता मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव के घर पहुंचे। यहां वह जन्माष्टमी पर निकलने वाले चल समारोह में शामिल हुए। ग्वालियर पहली बार किसी कार्यक्रम में आए अखिलेश यादव ने कहा कि एक बार मुझे याद है नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी ग्वालियर मंे जन्माष्टमी के मौके पर आए थे। इसलिए मैं आया हूं यादव समाज का बाहुल्य है। यहां के यादव समाज को तय करना है कि वह किस तरह जाना चाहते हैं। अखिलेश ने यहां मीडिया से बात करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए।भाजपा पर किया हमलाUP के पूर्व CM अखिलेश ने मथुरा में कार सेवा शुरू होने के सवाल पर कहा है की ये भारतीय जनता पार्टी वाले हैं समाज में हमेशा नफरत पैदा करेंगे। इनका यही काम है। मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। किसानों को याद रखना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आय दोगुनी करने क़ा वादा किया था। ना केवल गेंहू के लिए बल्कि हर फ़सल की आय दोगुनी करने के लिए कहा था पर आज बड़ा सवाल हैं भाजपा को इस पर जबाब देना चाहिए। आया दोगुनी तो छोड़ो नौजवानों के हाथ से नौकरी तक छीन ली गई हैं। रोजगार नहीं हैं महंगाई लगातार बढ़ रही हैं। नोटबंदी GST और जितने भी बड़े फैसले भारतीय जनता पार्टी ने लिए हैं उससे ना केवल कुछ लोगों को फायदा हुआ है। मध्यम वर्गीय व गरीब तबका परेशान हुआ हैं।CBI छापे के पीछे भाजपा की घबराहटUP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने दिल्ली में मनीष सिसोदिया के यहां चल रही CBI रेट पर कहा है कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर देगी। आप पार्टी से घबराहट है उन्हें कि गुजरात में कहीं परिणाम ऐसे ना बदल जाएं, जो आपके पक्ष में चले जाएं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी जो भी विपक्ष के लोग हैं,उन पर समय समय पर CBI, समय-समय पर ED का इस्तेमाल करती है। अखिलेश ने कहा कि मुझे ये लगता है कि आप जैसी पार्टी और सिसौदिया जैसे नेता, CBI और ED से घबराएंगे नहीं।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!