Hindi NewsLocalMpBhopalPlayed With Sisters, Will Be Under The Supervision Of Doctors For 8 Days; Corporation Caught 60 Dogs
भोपाल4 मिनट पहले
राजधानी भोपाल के बांसखेड़ी कोलार में कुत्ते का शिकार हुई 7 साल की सुहानी अब खतरे से बाहर है। वह परिजनों से बातचीत कर रही तो बहनों के साथ खेल भी रही है। हालांकि, उसकी आंख की रोशनी आएगी या नहीं, इस बारे में डॉक्टर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सुहानी 8 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी। उधर, नगर निगम की टीम ने उसी इलाके से करीब 60 कुत्ते पकड़े, जहां सुहानी शिकार बनी थी।
17 अगस्त की शाम को घर के पास खेल रही सुहानी को कुत्ते ने नोंच दिया था। तभी से उसका हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कुत्ते के हमले से सुहानी की आंख की पलक बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। इसके चलते डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। दो दिन तक हालत गंभीर रहने के बाद अब सुहानी ठीक है। शुक्रवार को वह बहनों के साथ खेलती रही। पिता शिवकुमार कुशवाह ने बताया, कुत्ते के हमले के बाद सुहानी लहुलुहान हो गई थी। उसकी आंख की पलक भी लटक गई थी और चेहरे भी खून बह रहा था। ऑपरेशन के बाद वह अब खतरे से बाहर आ गई है। डॉक्टरों ने आठ दिन तक भर्ती रखने को कहा है। उसके बाद आंख की जांच की जाएगी।
सात वर्षीय सुहानी को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। वह अभी हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती है।
बड़ी बहन का इलाज भीसुहानी के पास उसके पिता शिवकुमार कुशवाह, मां और बहनें हैं। तीन बहनों में सुहानी मंझली है। उसकी 11 वर्षीय बड़ी बहन सोहना को चार दिन पहले इसी कुत्ते ने काटा था। उसका इलाज भी किया जा रहा है।
कुत्तों को पकड़ा, नीलबड़ भेजाराजधानी में इस साल कुत्तों के काटने के तीन बड़े मामले सामने आ चुके हैं। बांसखेड़ी की सुहानी पर हमले के बाद नगर निगम ने कुत्तों की धरपकड़ शुरू कराई। दो दिन में अकेले बांसखेड़ी और आसपास के इलाकों से ही लगभग 60 कुत्ते पकड़ लिए गए। इससे समझा जा सकता है कि शहर के अन्य इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या कितनी होगी। कुत्तों को नीलबड़ में एनीमल सेंटर पर भेजा गया।
बांसखेड़ी कोलार का वह इलाका, जहां सुहानी को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। यही पर उसकी बड़ी बहन को भी कुत्ते ने काटा था।
खबरें और भी हैं…