दतिया6 घंटे पहले
कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से 24 अगस्त को मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय पर स्थित श्रीरावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट दतिया में किया जाएगा।
अपर कलेक्टर एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी रुपेश उपाध्याय ने बताया कि दतिया को जानो 2022 प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को किया जा रहा है। इसके लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 2 घंटे की लिखित परीक्षा होगी। जबकि दोपहर 12 बजे से दोपहर ढाई बजे तक भोजन एवं मूल्यांकन का कार्य होगा। दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक किवज प्रतियोगिता (मल्टीमीडिया )का आयोजन होगा। जबकि साढ़े चार बजे से साढे पांच बजे तक पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को दतिया के पर्यटन स्थलों के प्रति रुचि जागृत करने एवं ज्ञान वर्धन के लिए दतिया को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी उक्त प्रतियोगिता के साथ साथ किया गया है।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि, दतिया को जानो प्रतियोगिता की जानकारी शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को प्रदाय की जाए।
खबरें और भी हैं…