जबलपुर में देर रात से बारिश का दौर जारी: 24 घंटे में सवा इंच हुई बारिश, 34 इंच के करीब पहुंचा वर्षा का आंकड़ा

जबलपुर29 मिनट पहले

जबलपुर जिले में देर रात से बारिश का दौर जारी।

सावन की विदाई के बाद से ही जबलपुर जिले में मौसम में ठंडक के साथ ही बारिश का आंकड़ा भी बढ़ा है। जिले में शनिवार देर रात से बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में करीब सवा इंच बारिश दर्ज की गई है। जिसके बाद मानसून सीजन में अब तक करीब 34 इंच वर्षा दर्ज कर ली गई है।

जिले में हो रही झमाझम बारिश के साथ ही लोगों को सूरज के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं। जिले में कभी रिमझिम तो कभी तेज बौछार के साथ बारिश हो रही है। जिसके कारण जिले के वातावरण में ठंडक सी घुल गई है।

24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री से करीब 2.6 डिग्री कम होकर 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री से कम होकर 22.2 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष आज के दिन तक करीब 18 इंच बारिश ही दर्ज की गई थी। जबकि इस वर्ष मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा करीब 16 इंच बढ़कर 34 इंच के करीब पहुंच गया है।

शहर में औसतन सीजन बारिश 52 इंच की मानी जाती है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक जबलपुर सहित अन्य जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। जिले में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी दर्ज की गई हैं।

जबलपुर की बारिश एक नजर में…

न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से घटकर 22.2 पहुंचा।अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री से घटकर 30.5 पहुंचा।हवा की रफ्तार दक्षिण-पश्चिम दिशा में 6 से 8 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हैं।आज तक कुल सीजन की बारिश करीब 34 इंच हो गई हैं।पिछले वर्ष आज तक की बारिश 18 इंच तक ही पहुंची थी।जबलपुर जिले में औसतन बारिश 52 इंच मानी जाती है।पिछले 24 घंटे में सवा इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।बरगी बांध के 15 गेट अभी भी खुले हुए हैं।शनिवार को सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हो पाए हैं।गरज-चमक के साथ 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!