विशाल हिन्दू युवा जनजागरण यात्रा: महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा, 11 सितंबर को 11 KM की विशाल रैली निकलेगी

Hindi NewsLocalMpChhatarpurWreath Will Be Done On The Statue Of Maharaja Chhatrasal, On September 11, A Huge Rally Of 11 KM Will Come Out.

छतरपुर5 घंटे पहले

कॉपी लिंक

राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में आगामी 11 सितम्बर को छतरपुर में एक विशाल हिन्दू युवा जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पीताम्बरा मंदिर के पास स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रारंभ होगी और 11 किलोमीटर की यात्रा तय कर मऊसहानिया स्थित महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी।

यात्रा के समापन पर यहां एक विशाल आमसभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह संबोधित करेंगे। सिंह राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे पूर्व में भी देश के कई हिस्सों में इस तरह की यात्राए आयोजित कर चुके हैं। बुंदेलखंड के कद्दावर नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू ने इस यात्रा की पूरी योजना एक पत्रकारवार्ता के दौरान जिले की मीडिया के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल ने जिस शौर्य और पराक्रम के साथ मुगलों के दांत खट्टे किए हैं। उनकी वह वीर गाथा आज भी जन-जन तक नहीं पहुंच पाई है। चूंकि छतरपुर नगरी महाराजा छत्रसाल की कर्म स्थली रही है इसी लिए इस यात्रा के लिए छतरपुर को चुना गया है।

इस यात्रा का उद्देश्य हर युवा में बुंदेली शौर्य और स्वाभिमान जाग्रत करना है। हर युवा महाराजा छत्रसाल बने और बुंदेलखंड का गौरव और महाराजा छत्रसाल की वीरगाथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित हो, इसके लिए विशाल पैमाने पर जनजागरण अभियान चलाने की जरूरत है। बताया कि पूर्व में भी छतरपुर जिले के विभाग प्रचारक पवन जी ने भी महाराजा छत्रसाल के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई जनजागरण अभियान चलाए और मऊसहानिया में महाराजा छत्रसाल की 51 फिट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया। जिसका लोकार्पण सर संघ चालक जी ने किया था। इस यात्रा के बाद जगह-जगह पर व्यायाम शालाएं बनवाई जाएंगी ताकि युवाओं को शारीरिक और बौद्धिक रूप से मजबूत और शक्तिशाली बनाया जा सके। ग्रामीण स्तर पर ऐसे पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। जिनमें महाराजा छत्रसाल के जीवन से जुड़ी हुई पुस्तकों का संग्रह हो।

इस यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। अधिक से अधिक युवाओं को यात्रा से जोड़ा जाएगा। इस विशाल यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में उपयात्राएं निकाली जाएगी। यह उपयात्राएं व रैलियां जिले में स्थित विभिन्न चर्चित धार्मिक स्थलों से प्रारंभ कराई जाएगीं ताकि अधिक से अधिक लोगों में इस यात्रा का प्रचार-प्रसार हो सके और बड़ी संख्या में लोग इस गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बन सकें। इस दौरान राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन भारत के जिलाध्यक्ष राजा परमार, प्रतीक खरे, पीडी चौरसिया, विनय पटैरिया, राघवेन्द्र सिंह बुन्देला, सुरेन्द्र सिंह तोमर, ठाकुरदास पटेल, रवि पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!