Hindi NewsLocalMpSagarChickens Were Disappearing From The Farm, When The Sound Of Kukdu ku Came Together, I Saw The Python Sitting After Swallowing Two Chickens
सागर8 मिनट पहले
मुर्गियां निगलकर कुंडली मारकर बैठा था अजगर।
सागर के पामाखेड़ी में स्थित पोल्ट्री फार्म से करीब 12 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया है। अजगर ने दो मुर्गियों को निगल रखा था। स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार सागर शहर से सटे ग्राम पामाखेड़ी में सुनील पोखड़िया का फार्म हाउस है। यहां उन्होंने एक छोटा सा मुर्गीपालन केंद्र (पोल्ट्री फार्म) बना रखा है। फार्म में 100 से अधिक मुर्गियां हैं। लेकिन कुछ दिनों से लगातार रहस्यमय ढंग से मुर्गियां गायब हो रही थीं। जिसको लेकर पोल्ट्री फार्म संचालक परेशान थे।
अचानक पोल्ट्री फार्म से एकसाथ सभी मुर्गियों की कुकड़ू-कू की आवाज आई। जिसे सुनकर संचालक तुरंत मौके पर पहुंचे। फार्म के अंदर दीवार से सटकर अजगर कुंडली मारकर बैठा था। जिस कारण मुर्गियां शोर मचा रही थीं। अजगर देख संचालक दंग रह गए और उन्हें फार्म से गायब हो रही मुर्गियों का रहस्य समझ आ गया। उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी। अकील अपने बेटे असद खान के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर करीब 12 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया।
पोल्ट्री फार्म से पकड़ाया अजगर।
स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि अजगर ने दो मुर्गियां निगल रखी थी। सांप का वजन करीब 30 किग्रा होगा। वह खाने की तलाशा में फार्म तक पहुंचा था। जहां उसने मुर्गियों का शिकार किया। मुर्गियां निगलने के कारण वह सुस्त हालत में पड़ा हुआ था। जिस कारण उसे पकड़ने में ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ी। अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
खबरें और भी हैं…