रतलाम11 मिनट पहले
रतलाम में निवेश क्षेत्र के विरोध में बड़ी संख्या में आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता रतलाम पहुंचे हैं। आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रतलाम शहर में रैली निकाली, इसके बाद सभी पोलो ग्राउंड में जुटे हैं। रतलाम के करीब 1466 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले विशेष औद्योगिक क्षेत्र के विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
कलेक्टर से संवाद करने के लिए अड़े कार्यकर्ता
रतलाम के पोलो ग्राउंड में पहुंचे हजारों आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से निवेश क्षेत्र को लेकर संवाद करने की मांग की है। कलेक्टर के संवाद करने नहीं पहुंचने पर आदिवासी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दे रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी कार्यकर्ताओं के जितेन है जिसमें शहर के बड़े नेता और पदाधिकारी भी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं।
खबरें और भी हैं…