सारंगपुर26 मिनट पहले
कॉपी लिंक
पचोर में रात्रि 8 बजे जिले के प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के हाल चाल जानें, मंत्री ने शरणार्थी केम्प की व्यवस्थाएं देखी एवं मोके पर मौजूद कलेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री यादव ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि घबराने की कोई बात नही मध्यप्रदेश सरकार आप लोगों के साथ है, अगले तीन दिन में हम टीम भेजकर आपके नुकसान का आंकलन करवाएंगे।
मंत्री यादव के साथ क्षेत्रीय विधायक कुंवर कोठार, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलबर यादव, नगर पालिका अध्यक्ष विकास करोडिया, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, संदेश राजोरे, कमल सक्सेना, मनीष यादव कर्नल थे। इस दौरान सभी ने अग्रवाल लॉज एवं मन्नत शादी हाल में बनाए गए बाढ़ पीड़ित राहत केम्प में पीड़ितों के भोजन आदि की व्यवस्थाएं देखी। मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई दौरा कर आंकलन कर रहे हैं और हमारी पूरी टीम प्रशासन आप लोगों के साथ है।
खबरें और भी हैं…