पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप: भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राय पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, निर्दलीय प्रत्याशी का किया था समर्थन

Hindi NewsLocalMpNiwariBJP District Vice President Amit Rai Expelled From The Party For Six Years, Supported The Independent Candidate

निवाड़ी16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निवाड़ी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की ओर से लिखे गए पत्र के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा अमित राय के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है।

भगवानदास सबनानी की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया कि अमित राय ने जिला पंचायत निवाड़ी और नगर पंचायत ओरछा के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया। पार्टी ने उनके इस कृत्य को अनुशासनहीन मानते हुए उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है।

मामले में उन्हें जिला अध्यक्ष ने भी नोटिस दिया था, इसके बाद भी उन्होंने लगातार पार्टी के खिलाफ काम किया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त मिले। इन्ही कारणों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने निवाड़ी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी भाजपा पार्टी के कई प्राथमिक सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!