बाढ़ में बही संत की गोशाला की 40 गायें: राजगढ़ में 3 दिन बाद मिले 25 शव; गोशाला के गेट पर लगा था ताला


Hindi NewsLocalMpRajgarhDead Bodies Found On River, Field, Trees After 3 Days In Rajgarh; There Was A Lock On The Gate Of The Cowshed

मनीष सोनी (राजगढ़ )कुछ ही क्षण पहले

राजगढ़ जिले में सोमवार को आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए। जिले के तलेन के पास निंद्रा खेड़ी गांव की प्रीतम गोशाला की 40 गायें भी बाढ़ में बह गई। बाढ़ का पानी उतरने के 3 दिन बाद खेत, नदी, झाड़ियों और पेड़ पर गायों के शव मिले हैं। इसे लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामले में पुलिस ने गोशाला संचालक व उनके सहायक पर FIR दर्ज की है। अब तक 25 गायों के शव मिल चुके हैं। शवों को दफना दिया गया है।

तलेन से पास निंद्रा खेड़ी गांव में संत प्रीतम महाराज द्वारा गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इस गोशाला को सरकारी अनुदान भी मिलता है। सोमवार को अगली नदी में आई बाढ़ का पानी गोशाला में भर गया था। इससे गोशाला की 40 गायें बह गई। बुधवार शाम को बजरंग दल को सूचना मिली कि गोशाला से करीब 300 मीटर दूर अगली नदी में गायों के शव मिले हैं। संगठन के कार्यकर्ता व ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें पांच गायों के शव मिले। कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका सीएमओ सहित प्रशासनिक अफसरों को इसकी सूचना दी। कार्यकर्ताओं ने आसपास तलाशा तो रात करीब 11 बजे 6 और गायों के शव झाड़ियों व खेतों से बरामद हुए। पुलिस और नगरपालिका के अमले के साथ 11 गायों के शवों को रात में ही दफना दिया।

नदी में बहते हुए दिखे शवगुरुवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, अफसरों के साथ दोबारा गोशाला पहुंचे। यहां नदी किनारे के खेत, झाड़ियों में तलाशा तो उन्हें 14 गायों के शव और मिले। इनमें कुछ गायों के शव करीब दो किमी दूर नदी में मिले, कुछ के शव पेड़ पर लटके मिले। लोगों ने गायों को दफनाकर उनका अंतिम संस्कार किया।

संचालक ने गेट में लगा दिया था तालाविश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार को भारी बारिश हो रही थी। ऐसे में जिले के सभी नदी-नाले उफान पर थे। गोशाला में भी बारिश और बाढ़ का पानी भरा रहा था। गोशाला के गेट पर ताला लगा था। नदी का पानी बढ़ने से आई बाढ़ में गाय भाग नहीं पाई और वे बाढ़ में बह गई। गोशाला कर्मचारी ताला खोलकर गायों को छोड़ देता तो गायों की मौत नहीं होती। लोगों का कहना है कि अभी और गायों के शव मिल सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!