कांग्रेस नेता ने मंत्री और BJP पर साधा निशाना: ट्वीट कर बोले- शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बना रहे हैं BJP नेता

इटारसी20 मिनट पहले

कॉपी लिंक

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल इटारसी में महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 5.24 करोड़ की लागत से बने नवीन वाणिज्य संकाय भवन का लोकार्पण किया था। सरकारी कॉलेज के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के फोटो लगाए जाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कॉलेजों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो यह भी पोस्ट कर लिखा है। उल्लेखनीय है कि कल उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने इटारसी के कॉलेज का नए भवन का लोकार्पण किया था।

इटारसी के सरकारी कॉलेज के कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं की फोटो कैसे..? को लेकर ट्वीट किया है। इटारसी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के फोटो किस नियम के तहत …? लिखा हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कार्यक्रम की फोटो सहित ट्वीटर पर पोस्ट की है। इतना ही नहीं सलूजा ने अपने ट्विटर हैंडल से इन कॉलेजों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। कॉलेज का भाजपाई करण किया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह सब शिक्षा मंत्री के कहने पर किया गया है।

नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां

सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी और जिम्मेदारों को आड़े हाथों लिया है। इस कार्यक्रम में विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश, अध्‍यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्‍यक्ष माया नारोलिया, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, प्राचार्य श्रीमती डॉ. राकेश मेहता, विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सलूजा ने ये किया ट्वीट

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!