देवी भगवती महापुराण का वाचन: ‘गोचर भूमि को हड़पना महापाप, ऐसा करने वाला नरक का भागी’

मंदसौर17 मिनट पहले

कॉपी लिंक

शास्त्रों में गोमाता का विशेष महत्व है। इसमें गाय को महज पशु नहीं मानते हुए माता का दर्जा दिया है। मान्यता है कि गोमाता में 33 कोटि देवी- देवता निवास करते हैं। जो व्यक्ति गोमाता का मार्ग रोकता है या उनके चरने की भूमि को हड़पता है, वह महापाप का भागी है। ऐसा करने वाले को नरक में भी जगह नहीं मिलती है। कई जन्मों तक उसे भटकना पड़ता है।

हमें सदैव गाेमाता की सेवा कर उनका ध्यान रखते हुए पहली रोटी गाय के नाम की निकालनी चाहिए। यह बात आचार्य चैतन्यानंदगिरीजी ने केशव भवन सत्संग में धर्मसभा को दौरान कही। उनके सान्निध्य में धर्मसभा के साथ ही अनुष्ठान सुबह 8.30 से 10 बजे तक हो रहे हैं।

संतश्री द्वारा देवी भगवती महापुराण का वाचन किया जा रहा है। गुरुवार को संतश्री द्वारा देवी भगवती महापुराण के तहत नवम स्कंद का वाचन किया। इसके बाद भगवान जगदीश की आरती करते हुए प्रसाद बांटी। सचिव कारूलाल सोनी, जगदीश काबरा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!