जबलपुर27 मिनट पहले
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक लेते महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू।
शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नाले को कोई घूमने और बच्चों के खेलने के लिए एक बड़ा उद्यान बनाया जाएगा साथ ही नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले 79 वार्डों में छोटे-छोटे बगीचे बनाए जाएंगे। यह सभी निर्देश महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। प्रत्येक गार्डन में ओपन जिम, पाथवे, ओपन जिम, पेवर ब्लॉक के साथ अत्याधुनिक तरीके से उद्यान और बगीचे का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए सबसे पहले वर्किंग ऑर्डर और डिजाइन एमओसी के अनुमति के पश्चात ही कराई जाएगी।
24 उद्यानों का निर्माण कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ
शहर के 24 उद्यानों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें दो लाख की राशि से लेकर एक करोड़ 75 लाख तक की राशि के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिसका भूमि पूजन जल्द ही किया जाएगा। साथ ही शहर के मुक्तिधाम में भी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
गड्ढा मुक्त बनेगी जबलपुर की सड़के
सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाने व शीघ्र ही मरम्मत कराने पर महापौर ने विशेष जोर दिया महापौर ने दावा किया कि शहर की सड़कों में एक भी गड्ढा नहीं मिलेगा। शहर को गड्ढा मुक्त बनाया जायेगा। वहीं 2024 के बाद गढ्ढा ढूंढो, इनाम पाओ प्रतियोगिता भी शुरू की जाएगी। साथ ही महापौर ने निर्देश दिए कि नई सड़क बनने पर पूरी तरह क्रांकीट नहीं किया जाएगा। जबकि नाली के कुछ हिस्से में फुटपाथ के साथ ट्री गार्ड लगाने का प्रयास किया जाएगा। और तालाबों का संरक्षण संवर्धन का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिसके लिए तालाबों को चिन्हित किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं…