मौसम का हाल: मानसून का रेस्ट पीरियड, 5 दिन से मौसम साफ; 4 डिग्री बढ़ा तापमान

इंदौरएक घंटा पहले

कॉपी लिंकबायपास क्षेत्र | दोपहर 3.30 - Dainik Bhaskar

बायपास क्षेत्र | दोपहर 3.30

23 अगस्त से बंद है बारिश का दौर, अब तक हो चुकी है 35.6 इंच बारिशअच्छी बात यह है कि इस बार दो महीने के बारिश सीजन में शहर के सभी प्रमुख तालाब लबालब हो चुके

इस समय मानसून का रेस्ट पीरियड चल रहा है। इस माह 22 अगस्त को आखिरी बार बारिश हुई थी। उसके बाद से ही मौसम साफ है। दिन में तेज धूप निकल रही है। इसका असर तापमान पर भी पड़ा है। 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था, जो 27 अगस्त को 30.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हालांकि रात के तापमान में कमी आई है और यह 20.5 डिग्री दर्ज हुआ। 22 अगस्त को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज हुआ था।

इस मानसून सीजन में अब तक 35.6 इंच बारिश हो चुकी है। महीने के बचे दिन भी इसी तरह बीतने का अनुमान है। तेज धूप और उमस के चलते लोकस सिस्टम बनने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। सितंबर से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम बनेंगे, जिससे तेज बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। शनिवार को भी सुबह की शुरुआत धूप से हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप अपना असर दिखाने लगी। दोपहर में तो यह हालत थी कि धूप सहन करना मुश्किल था। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन ये पानी वाले नहीं थे।

अच्छी बात… दो महीने के सीजन में तालाब भर चुके हैं

अच्छी बात यह है कि इस बार दो महीने के बारिश सीजन में शहर के सभी प्रमुख तालाब लबालब हो चुके हैं। 19 फीट क्षमता वाला यशवंत सागर पूरी तरह भर चुका है। 22 अगस्त की स्थिति में यशवंत सागर ओवरफ्लो था। पानी का लेवल बनाए रखने के लिए इसका एक गेट खोलना पड़ा था। 34 फीट क्षमता के बड़े बिलावली तालाब में 32 फीट तक पानी आ चुका है। 12 फीट क्षमता का छोटा बिलावली भी लबालब है। 16 फीट क्षमता वाला बड़ा सिरपुर तालाब 15 फीट से ज्यादा भरा हुआ है। इसी तरह 22 फीट क्षमता का पीपल्यापाला तालाब भी पूरी क्षमता से भरा हुआ है। 16 फीट क्षमता वाला लिंबोदी तालाब सिर्फ 2 फीट ही खाली है। यानी तालाब पूरी गर्मी साथ देंगे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!