सागर पुलिस ने पकड़ा मूरत मर्डर केस का आरोपी: जमीनी विवाद में डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट कर हत्या की थी, 26 दिन से था फरार

सागर20 मिनट पहले

कॉपी लिंकआरोपी रामसिंग दांगी। - Dainik Bhaskar

आरोपी रामसिंग दांगी।

सागर के राहतगढ़ थाने की सीहोरा चौकी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट कर व्यक्ति की हत्या की थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को सेमाढाना रोड पर जमीनी विवाद के चलते मृतक मूरत सिंग उर्फ बबलू पुत्र अमर सिंग दांगी उम्र 42 निवासी सीहोरा और आरोपी भैयाराम दांगी, भगवान सिंग उर्फ राजेश, अर्पित सिंग दांगी, तेजसिंग दांगी, मलखान सिंग दांगी, रामसिंग दांगी के बीच विवाद हुआ था। विवाद में आरोपियों ने मूरत के साथ जान से मारने की नियत से डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट की थी। मारपीट में मूरत गंभीर घायल हुआ था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसी बीच इलाज के दौरान मूरत सिंह की मौत हो गई। मौत होने पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाई थी। इसी मामले में आरोपी रामसिंग पुत्र भैयाराम दांगी उम्र 38 वर्ष निवासी सीहोरा वारदात दिनांक से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सीहोरा चौकी प्रभारी रामदीन सिंह ने बताया कि आरोपी रामसिंग को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!