ग्वालियर43 मिनट पहले
सिविल अस्पताल हजीरा में आरोपी अजीत बार-बार स्ट्रेचर पर खड़ा होकर पुलिस को मारने के लिए उठता हुआ
हजीरा के चंदन नगर से सिविल हॉस्पिटल
ग्वालियर के हजीरा में थूकने पर हुए विवाद में पहले दो पक्ष झगड़े फिर पुलिस और एक पक्ष में जमकर मारपीट हुई है। पहले कुछ लोगों ने पुलिस जवान से अभद्रता की। समझाने पहुंचे TI को गालियां दीं और मारने के लिए दौड़े। घायल अजीत भी स्ट्रेचर पर खड़ा होकर TI मनीष धाकड़ पर हमला करने के लिए हावी होता नजर आया। इसके बाद मौके पर ही पुलिस फोर्स बुला लिया गया।
हमलावर युवक और उसके रिश्तेदारों की पुलिस ने जमकर धुनाई लगाई गई है। अब इस मामले में तीन FIR दर्ज की गई हैं। दो मामले में थूकने पर झगड़ने वाले दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं। एक मामला पुलिस की तरफ से हमलावरों पर दर्ज किया गया है। पुलिस पर हमला करने वाला कई नेताओं का खास होने का दावा करते हुए इलाके में रौब भी झाड़ता है।
हमलावर ने फेसबुक पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह के साथ अपना फोटो भी डाल रखा है
यह है पूरा मामला- शहर के हजीरा चंदन नगर स्थत नई बस्ती निवासी अजीत सिंह भदौरिया और पास ही रहने वाले विपिन तोमर में थूकने को लेकर शनिवार देर रात झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में झगड़ा इतना बढ़ा की पुलिस तक पहुंच गया। हजीरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। पर थाने के बाहर दोनों फिर झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस ने अजीत और विपिन दोनों की ठुकाई लगा दी। अजीत में कुछ ज्यादा पड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद अजीत सिंह पास ही हजीरा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। यहां रविवार दोपहर जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने पहुंची तो अजीत की मां का कहना था कि डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए जेएएच में भर्ती कराने के लिए कहा है। पर पुलिस के सामने कोई डॉक्टर सामने नहीं आ रहा था। पुलिस जवानों का कहना था कि पहले कोर्ट में पेश कर उसकी जमानत करा लेने दो फिर जेएएच में भर्ती करा देंगे। पर यहां अजीत का चाचा जितेन्द्र भदौरिया पुलिस जवानों से अकड़ गया। जितेन्द खुद को कांग्रेस नेता बताता है।पुलिस से की मारपीट, TI को दी गालियां, पीटने कोशिश की- सिविल अस्पताल हजीरा में जब पुलिस अजीत को लेने पहुंची तो अजीत और उसके चाचा जितेन्द्र ने पुलिस जवानों से हाथापाई कर दी। इतना ही नहीं जब TI हजीरा मनीष धाकड़ पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की। गालियां देते हुए घेरकर मारने पीटने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस फोर्स को सिविल अस्पताल बुला लिया गया। पुलिस ने अजीत और जितेन्द्र को पीटा और घसीटते हुए थाने ले गए हैं। जब पुलिस दोनों को ले जा रही थी तो वह पुलिस वाहन के सामने आकर लेट गए। एक जवान ने अजीत की कॉलर पकड़ी तो वह कहता है कि 500 रुपए की खरीदी है फट गई तो तेरे से वसूल करुंगा। पुलिस ने अजीत, जितेन्द्र पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उनके खिलाफ ग्वालियर थाना में मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि सिविल अस्पताल का क्षेत्र ग्वालियर थाना अर्न्तगत आता है।नेताओं के साथ फोटो खिचाकर झाड़ते हैं रौब- बताया गया है कि पुलिस पर हमला करने वाले दोनों युवक चाचा-भतीजे हैं। भतीजा अजीत ने फेसबुक पर एक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ फोटो लगाकर रखा था। जिसे घटना के बाद हटा दिया गया। चाचा जितेन्द्र खुद को कांग्रेस का नेता बताकर क्षेत्र मंे रौब झाड़ते हैं। यही कारण है कि लोग उनसे डरते थे।पुलिस का कहना- सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि दो पक्षों में रात को झगड़ा हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। सुबह दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश करने ले जाना था। जिस पर दोपहर में एक पक्ष ने पुलिस से अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा डाली। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने पर मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं…