Hindi NewsLocalMpSagarSaid Education Should Be Done From Test Book In School, Arithmetic Questions Asked To Children
सागर2 घंटे पहले
क्लास रूम में छात्राओं से बात करते हुए कलेक्टर आर्य।
सागर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय क्रमांक-1 सीएम राइज स्कूल में सोमवार को कलेक्टर दीपक आर्य ने औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने छात्राओं समेत शिक्षकों से शैक्षणिक जानकारी के संबंध में पूछताछ की। साथ ही कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से सवाल-जवाब भी किए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल की व्यवस्थाएं देखीं। वे कक्षा 12वीं के गणित विषय की कक्षा में पहुंचे।
जहां उन्होंने छात्राओं से उनकी पाठ्य पुस्तकों के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं से कहा कि वे एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से ही अध्ययन करें। इस प्रकार की पुस्तकों से पढ़ाई करने से विस्तृत और गहन ज्ञान मिलता है। उन्होंने छात्राओं से बीजगणित और अंकगणित के संबंध में जानकारी ली और औसत वर्षा निकालने के लिए कौन सी विधि अपनाई जाती है? जैसे सवाल पूछे। इसके अलावा अन्य कक्षाओं में पहुंचकर भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी और हिंदी विषय के संबंध में भी छात्राओं से चर्चा की। स्मार्ट क्लास के संबंध में भी विद्यार्थियों से बात की।
स्कूल में लगी शिकायत पेटी की जानकारी लेते हुए कलेक्टर।
इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों की टेस्ट बुक से ही पढ़ाई कराएं। टेस्ट बुक से पढ़ाई कराने से संबंधित विषय का गहन अध्ययन होता है और यह अध्ययन आगे भविष्य में काम आता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आर्य ने विद्यालय में लगी शिकायत पेटी देखी। शिकायतों के संबंध में प्राचार्य विनय दुबे से जानकारी ली। प्राचार्य दुबे ने बताया कि इसके लिए शिकायत सेल का गठन किया गया है जो रोज शाम को शिकायत पेटी खोलकर उसमें आईं शिकायतों का निराकरण करते हैं। इस दौरान उप संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग प्राचीश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, सीजी फिलीफ आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं…सागर पुलिस की 2000KM दूर असम, नागालैंड में कार्रवाई: 6 दिन घात लगाकर असम की लंका में दी दबिश, दो ड्राइवरों समेत तीन आरोपियों को दबोचा, 17 लाख के मोबाइल बरामदकॉपी लिंक
शेयर
नाबालिग को 30 हजार में खरीदा, 1 लाख में बेचा: सागर में बच्ची बोली- शादी करवाई, गहनों के साथ बुलाया, फिर वापस नहीं भेजा; दो बार दुष्कर्म हुआकॉपी लिंक
शेयर
सागर में कारखाने के चौकीदार की हत्या: सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा, चायवाला पहुंचा तो लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला शवकॉपी लिंक
शेयर
सागर में भारी बारिश से हुए नुकसान का सर्वे शुरू: बारिश से फसल, मकान, पशु हानि का किया जा रहा सर्वे, 1 सितंबर तक करना होगा पूराकॉपी लिंक
शेयर