हरदा में एक्सीडेंट: बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी महिला, कार ने मारी टक्कर, सिर में आई गंभीर चोट

हरदा13 मिनट पहले

कॉपी लिंक

हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र की तेली की सराय के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला को सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, ग्राम रुन्दलाय निवासी महिला रामबाई पति बिदुर परते (45) अपने बेटे के साथ ननंद के गांव डुमलाय से अपने गांव रुन्दलाय बाइक से आ रही थी। इस दौरान तेली की सराय के पास एक कार (एमपी 09 सीवाय 1599) के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक पर बैठी महिला गिर गई और उसे सिर में गंभीर चोट आ गई। जिसे डायल 100 की मदद से हंडिया सामुदायिक केंद्र पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां महिला को महिला वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार चलाने को लेकर मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!