हरदा20 मिनट पहले
कॉपी लिंक
हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र के अजनास रैय्यत में बुधवार दोपहर को एक महिला को उसके घर में करंट लग गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला के शव का बुधवार देर शाम जिला अस्पताल में पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को नर्मदा तट हंडिया में किया जाएगा। मृतका राम कुंअर पति विजेश भुसारे (37) के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर में गोबर से लिपाई कर रही थी।
इस दौरान घर में रखे कूलर के नीचे हाथ डालकर जब वह लिपाई करने गई इस दौरान उसे हाथ में करंट लग गया। वह घटना स्थल पर ही अचेत अवस्था में पहुंच गई। इस दौरान उसके बेटे ने जाकर पिता को जानकारी दी। पिता सहित अन्य गांव के लोग जब तक घटना स्थल पर पंहुचे। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के तीन बेटे हैं। देर शाम महिला के शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
खबरें और भी हैं…