Hindi NewsLocalUttar pradeshAyodhyaGovind Singh Rajput Attended Ramlala’s Court With 400 Supporters.Ayodhya. Ramlala. Madhya Pradesh. Surkhi. Rammandir Trust. Up Government. Up Government
अयोध्या19 मिनट पहले
रामलला के दरबार में पहुंचे एमपी के मंत्री गोविंद सिंह राजूपत
मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने 400 समर्थकों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को तीन किलो 333 ग्राम की तीन चांदी की शिलाएं भी अर्पित की।
अपने विधानसभा सुर्खी से एकत्र किए गए निधि समर्पण सवा 7 लाख भेंट किया
इसके अलावा उन्होंने सात लाख 21 हजार का निधि समर्पण भी किया जो उनकी विधानसभा में अभियान चलाकर एकत्र किया गया था।मंत्री ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चांदी की शिला व अपने विधानसभा सुर्खी से एकत्र किए गए निधि समर्पण को भेंट किया।
सरयू तट से श्रीरामजन्मभूमि के लिए निकली शोभा यात्रा में शामिल मंत्री गोविंद सिंह राजूपत
शोभायात्रा निकालकर मंत्री राम जन्म भूमि पहुंचे
इससे पहले अयोध्या पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व उनके समर्थकों का नेपाली बाबा आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने नेपाली बाबा आश्रम के महंत तपस्वी आत्मानंद महात्यागी उर्फ नेपाली बाबा का आशीर्वाद लिया।इसके बाद आश्रम से गाजे बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ शोभायात्रा निकालकर मंत्री राम जन्म भूमि पहुंचे।
रामलला के दरबार में दर्शन के बाद बैठकर भजन करते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
मंत्री गोविंद सिंह ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है हम सब उसके साक्षी बन रहे है यह बड़े ही गौरव का विषय है। कहा की हमारे क्षेत्र में राम के प्रति भक्तों में अपार आस्था है यही आस्था प्रकट करने के लिए यह सभी भक्त हमारे साथ अयोध्य्या पहुंचे हैं। रामलला का दर्शन कर और राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर हम सभी लोग आह्लादित हैं।
खबरें और भी हैं…