दर्द से परेशान बुजुर्ग ने काट लिया प्राइवेट पार्ट: दमोह में यूरिन न निकलने के कारण कुल्हाड़ी से काटा, अस्पताल में भर्ती

दमोह10 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दमोह में एक 75 साल के बुजुर्ग ने गुरुवार रात तकलीफ से बचने के लिए कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। बुजुर्ग यूरिन नहीं कर पा रहा था। वह रात में काफी परेशान हो गया। साथ में उसे ब्लीडिंग भी हो रही थी। असहनीय दर्द के कारण उसे लगा कि वह अगर प्राइवेट पार्ट काट देगा, तो शायद यूरिन निकल जाए। दर्द से बचने के लिए उसने कुल्हाड़ी प्राइवेट पार्ट काट दिया।

परिजनों को जब इस बात की खबर लगी तो वह उसे रात में पहले हटा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल बुजुर्ग की हालत सामान्य है। बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि पिता को यूरिन में प्रॉब्लम हो रही थी। उन्होंने किसी से नहीं बताया और रात में यह कर लिया। ड्यूटी डॉक्टर मुकेश शाहनी ने बताया फिलहाल घायल मरीज की हालत ठीक है। आज सर्जन डॉक्टर उसका परीक्षण करेंगे।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!