नर्मदापुरम में किसानों का हंगामा: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित किसानों ने रोका पिपरिया स्टेट हाइवे, आधे घंटे लगा जाम

नर्मदापुरम5 घंटे पहले

कॉपी लिंककांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित किसानों ने हंगामा किया। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित किसानों ने हंगामा किया।

नर्मदापुरम के शोभापुर में मूंग की तुलाई कराने की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने हंगामा किया। पिपरिया-नर्मदापुरम स्टेट हाइवे पर वाहन खड़े कर चक्काजाम किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में चक्काजाम व हंगामा हुआ। करीब आधे घंटे तक स्टेट हाइवे पर वाहनों के पहिए थमे रहे। हाइवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही सोहागपुर नायब तहसीलदार रामकिशोर और कृषि विस्तार अधिकारी पीडी जाटव और शोभापुर चौकी प्रभारी वर्षा धाकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों ने मांग कि पिछले 4 दिनों से मूंग बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खरीदी केंद्र पर खड़े हुए। लेकिन उनकी मुंह नहीं तोली गई है। अब शनिवार और रविवार को अवकाश का हवाला देकर भी मूंग खरीदी नहीं की जा रही। इससे किसानों को बड़ी परेशानी हो रही है। किसान नेता व प्रदेश महासचिव पुष्पराज पटेल ने कहा कुछ छोटे किसान है। जो ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लेकर आए हैं। अगर सोमवार को मूंग की खरीदी होती तो इन छोटे-छोटे किसानों के ट्रैक्टर का किराया कौन देगा। कांग्रेस नेता पटेल व किसानों ने मांग कि हमारी फसलों को वेयरहाउस में रखवा दें। ताकि किराये के वाहन भेज दें। तहसीलदार व पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की। आखिर में किसानों की मूंग को वेयरहाउस में अंदर रखवाने पर सहमति बनी। तुलाई सोमवार को होगी। जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया। इसी बीच सोहागपुर एसडीओपी मदन मोहन समर और थाना प्रभारी विक्रम रजक भी मौके पर पहुंच गए थे। तब तक जाम खत्म हो गया था।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!