सीहोर में 4 सितंबर से होगी भागवत कथा: अग्रवाल महिला मंडल करेगा आयोजन, सत्यनारायण मंदिर से निकलेगी शोभा यात्रा

सीहोर20 मिनट पहले

कॉपी लिंक

लगातार 24 सालों से शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होने वाली सात दिवसीय भागवत कथा अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में रविवार से पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविन्द से कथा का वाचन किया जाएगा। महिला मंडल और पूरा प्रशासन क्षेत्र में होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर व्यवस्था में जुटा हुआ है। जगह की कमी होने के कारण प्रवेश पत्र का इंतजाम किया है और भवन के बाहर भी श्रद्धालु कथा सुन सके उसकी व्यवस्था भी की जा रही है। इस संबंध में विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार से आरंभ होने वाली कथा के पहले दिन सुबह सादगी के साथ परम्परानुसार शोभा यात्रा शहर के बड़ा बाजार स्थित भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर से निकाली जाएगी।

इसके उपरांत भागवत कथा दोपहर डेढ़ बजे से आरंभ होगी। कथा के पहले दिन भागवत कथा का महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा और सोमवार को कथा के दूसरे दिन शिव कथा, मंगलवार को वामन अवतार, बुधवार को भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था के साथ मनाया जाएगा। वहीं गुरुवार को गोवर्धन पूजन और भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी का विवाह मनाया जाएगा और कथा के अंतिम दिन भागवत कथा में सुदामा चरित्र कथा के साथ विश्राम दिया जाएगा। भागवत कथा की तैयारियों को लेकर पूरे अग्रवाल महिला मंडल सहित क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार है और महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल सहित पूरे मंडल तैयारियों में जुटा हुआ है। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि कथा स्थल में प्र्रवेश पत्र होने पर प्रवेश दिया जाएगा। स्थान की कमी होने के कारण सीमित श्रद्धालु ही भवन में बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!