सागर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश: आसमान में छाए काले घने बादल, झमाझम बारिश से तरबतर हुआ शहर

सागर10 मिनट पहले

कॉपी लिंकसागर में झमाझम बारिश से तरबतर हुई सड़कें। - Dainik Bhaskar

सागर में झमाझम बारिश से तरबतर हुई सड़कें।

सागर में लंबे ब्रेक के बाद रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश से शहर तरबतर हो गया। रविवार सुबह से सागर का मौसम साफ था। धूप खिली। लेकिन सुबह करीब 11 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। करीब 11.30 बजे से बारिश शुरू हुई। गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। लोगों को चुभने वाली धूप से राहत मिली। रविवार को सागर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सागर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। सागर जिले में बारिश के इस सीजन में अब तक 1158.7 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल अब तक 706.4 मिमी औसत बारिश हुई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में अब तक सागर में 64 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सामान्य बारिश की तुलना में अब तक 94 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

सागर में आसमान में छाए काले-घने बादल।

सागर में आसमान में छाए काले-घने बादल।

केसली में सबसे ज्यादा 1365 मिमी हुई बारिशसागर में मानसून की दस्तक के बाद से बारिश का दौर जारी है, जो मानसून की विदाई तक चलने के आसार हैं। जिले में 1 जून से अब तक सबसे ज्यादा बारिश केसली में 1365 मिमी दर्ज की गई है। जबकि शाहगढ़ में सबसे कम 822 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा सागर में 1021 मिमी, जैसीनगर में 1339, राहतगढ़ में 1318, बीना में 1319, खुरई में 1157, मालथौन में 1049, बंडा में 858, गढ़ाकोटा में 1125, रहली में 1239 और देवरी में 1232 मिमी बारिश हो चुकी है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!