बाल-बाल बचे: पहाड़ी नाला उफना, अमरगढ़ फॉल गए भोपाल के 100 लोग 4 घंटे फंसे रहे; एसडीआरएफ ने निकाला

भोपालएक घंटा पहले

कॉपी लिंकअफसरों ने पूछा- आप प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे कैसे तो लड़कियां करने लगीं बहस... - Dainik Bhaskar

अफसरों ने पूछा- आप प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे कैसे तो लड़कियां करने लगीं बहस…

अचानक शुरू हुई बारिश से उफना नाला, 50 लोगों ने रस्सियों और ट्रैक्टर की मदद से किया रेस्क्यू

राजधानी से करीब 70 किमी दूर अमरगढ़ फॉल पर अलग-अलग ग्रुप में पिकनिक मनाने गए शहर के 100 से ज्यादा पर्यटक रविवार को 4 घंटे तक जंगल में फंसे रहे। दोपहर बाद अचानक शुरू हुई बारिश के कारण एक पहाड़ी नाला उफान पर आ गया और यह पर्यटक वहीं फंसकर रह गए। यह स्थान सड़क से करीब 4 किमी दूर और अमरगढ़ फॉल से 3 किमी पहले है। एक ग्रुप में शामिल निखिल शर्मा ने बताया कि हम लोग मौसम देखकर दोपहर 1 बजे अमरगढ़ फॉल से वापस लौटने लगे थे।

3 किमी चले थे कि पहाड़ी नाले ने रास्ता रोक लिया। तेज बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया और हम सभी को वहीं रुकना पड़ा। करीब आधा घंटे इंतजार के बाद देखा कि नाले में पानी बढ़ता जा रहा है तो किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। दोपहर 3 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दल में शामिल नायब तहसीलदार अमर पंथी ने बताया कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों को फंसे देखा तो शाहगंज के साथ बुदनी थाने से पुलिस टीम बुलाई। फॉरेस्ट कर्मचारी, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम में 50 से ज्यादा लोग थे। इन सबने मिलकर लगभग ढाई घंटे में सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अफसरों ने पूछा- आप प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे कैसे तो लड़कियां करने लगीं बहस…

बुदनी एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बड़े हादसे की आशंका से बचने के लिए अमरगढ़ फॉल के आसपास धारा 144 लगाने की बात कही है। यहां 4 किमी का रास्ता मिट्टी वाला है और बाघ विचरण क्षेत्र भी है। रेस्क्यू के बाद जब अफसरों ने पूछा कि आप लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुसे तो उलटा लोग उनसे बहस करने लगे।

बहाव इतना तेज था कि बचाव दल को करना पड़ा 1 घंटे इंतजार

जिस जगह पर्यटक फंसे थे, वो सड़क से करीब 4 किमी दूर थी। रेस्क्यू दल पैदल चलकर जब घटना वाली जगह पहुंचा तो नाले का बहाव बहुत तेज था। रेस्क्यू टीम को करीब 1 घंटे इंतजार करना पड़ा, क्योंकि बारिश लगातार हो रही थी। शाम करीब 5 बजे जब बारिश और नाले का बहाव कम हुआ तो बचाव दल ने रेस्क्यू शुरू किया। रस्सियों के जरिए दूसरी तरफ फंसे लोगों को नाला पार करवाना शुरू किया। समस्या यह थी कि अंधेरा भी हाेने लगा था। ऐसे में रेस्क्यू और मुश्किल हो गया। स्थानीय किसानों की मदद से 3 ट्रैक्टर बुलवाए और दल में शामिल 25 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को सड़क तक इन्हीं पर बैठाकर लाए। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कब-क्या हुआ- रात 10 बजे तक रेस्क्यू टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया

दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अलग-अलग ग्रुप में अमरगढ़ पहुंचे थे1 बजे बारिश शुरू हो गई तो सभी लोग वापस लौटने लगे।2 बजे सारे लोग पहाड़ी नाले के पास आकर फंस गए।सूचना मिलने पर 3 बजे रेस्क्यू टीम नाले‌ के पास पहुंची4 बजे तक टीम ने नाले के उतरने का इंतजार कियाशाम 5 से 7.30 बजे तक सभी 100 लोगों को नाला पार करायाखबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!