बुरहानपुर (म.प्र.)42 मिनट पहले
शाहपुर के वार्ड क्रमांक 14 में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। सोमवार सुबह बुरहानपुर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सैयद शारिक पिता सैयद शाकिर उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14 शाहपुर ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां सुबह करीब 10 बजे उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या
मौके पर मृतक के रिश्तेदार पोस्टमार्टम कराने पहुंचे थे, लेकिन कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। मृतक ने किन कारणों से मौत को गले लगाया यह पता नहीं चल सका। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
खबरें और भी हैं…