उज्जैन29 मिनट पहले
कॉपी लिंक
दक्षिणी इलाकों में हो रही भारी बारिश के बाद अब प्रदेश में भी नमी वाली हवा चलना शुरू हो गई है। शहर सहित उज्जैन जिले में आगामी तीन-चार दिनों तक तेज बारिश होने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को दिन में धूप जरूर निकली लेकिन अधिकांश समय घने बादल छाए रहे। दिन में नमी भरी हवा जरूर चलती रही लेकिन हवा की रफ्तार कमजोर पड़ गई।
दिनभर केवल 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। इसकी वजह से दिन में गर्मी के साथ उमस का असर बढ़ गया। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से गर्मी का असर और बढ़ गया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने बुधवार को उज्जैन जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
खबरें और भी हैं…