गुना में NDRF की टीम ने किया मॉकड्रिल VIDEO: टीम ने बताया कैसे फंसे नागरिकों का किया जाता है रेस्क्यू; बताई पूरी प्रक्रिया

गुना12 मिनट पहले

ऊपरी मंजिल पर फंसे नागरिकों को रोप के सहारे रेस्क्यू किया गया।

आपदा से निपटने के लिए NDRF की टीम ने कलेक्टर कार्यालय में मॉक ड्रिल किया। इसमे विभिन्न आपदाओं के दौरान फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए डेमो दिया गया। ऊपरी मंजिल पर फंसे नागरिकों, बच्चों को कैसे निकाला जाता है, यह भी बताया गया। कमांडर श्रीनिवास मीना ने बताया कि डेमो के द्वारा जानकारी दी गयी है। इस दौरान SDRF, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टेट कार्यालय गुना के सभाकक्ष में 8 सितम्बर 2022 को प्रात 10 बजे भूकंप व अन्य आपदा से निपटने के लिये एनडीआरएफ टीम द्वारा टेबिल टॉप एक्सरसाईज और को-ऑर्डिनेशन मीटिंग एवं मॉकड्रिल आयोजित की गयी। मॉकड्रिल के दौरान कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए, पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आदित्य सिंह एवं जिला सलाहकार राज्य आपदा से डॉ. रेशमा रेशवाल सभाकक्ष में टेबल टॉप कॉन्फ्रेंस के साथ उपस्थित रहे।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मॉकड्रिल के बारे में विस्तार से एनडीआरएफ टीम द्वारा जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान भवन के अंदर आपात स्थिति में फंसे हुए व्यक्तियों को निकालते हुए दर्शाया गया। साथ ही इस दौरान क्या-क्या सावधानियां रखी जाना चाहिए, इसके संबंध में आवश्‍यक जानकारी दी गयी। साथ ही फायर सेफ्टी अधिकारी द्वारा भूकंप जैसी आपदा के समय कैसे बचाव करें आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

दीवार को काटकर फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू करते जवान।

दीवार को काटकर फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू करते जवान।

ऐसे हुई ड्रिल

कलेक्टर कार्यालय को आपदा स्पॉट बनाया गया था। यहां ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर 14-15 नागरिक आपदा में फंसे हुए थे। सबसे पहले SDERF की टीम ने एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला। इसके बाद बाकी नागरिकों को निकालने के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया। सभी उपकरणों के साथ टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले नागरिक जहां फंसे हुए थे, उनकी लोकेशन पता की गयी। एक नागरिक मकान में फंसा हुआ था, तो उसे प्लाई को काटकर बाहर निकाला गया। इसके बाद पहली मंजिल पर फंसे नागरिकों को निकालने के लिए टीम रस्सी के सहारे ऊपर पहुंची। वहां से रोप के माध्यम से नागरिकों को रेस्क्यू किया गया। वहीं फंसे बच्चे को टीम के जवान रूप के माध्यम सेलेकर नीचे आये। तुरंत सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

पहली मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ते जवान।

पहली मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ते जवान।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!