गुना में जिला पंचायत सदस्य से मारपीट: परिवार के सदस्य ने नशे में की घटना; पति के कपड़े फाड़े; FIR दर्ज

गुना23 मिनट पहले

कॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

गुना में एक जिला पंचायत सदस्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उनके ही परिवार के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उनसे मारपीट की। उनके पति के भी कपड़े फाड़ दिए। उसने जिला पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। फतेहगढ़ थाने में FIR की गई है।

बता दें कि जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 से राजकुमारी सहरिया जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं थी। वह लगभग 4 हजार वोटों से चुनाव जीतकर आयीं। यह वार्ड ST महिला के लिए आरक्षित था। वह भाजपा समर्थक बताई जाती हैं। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की भी वह समर्थक हैं।

उन्होंने फतेहगढ़ थाने में शिकायत करते हुए बताया कि “मैं ग्राम धनोरिया(मातापुरा) की रहने वाली हूँ, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हूँ। मैं शाम 07.30 बजे करीब अपने घर के बाहर बैठी थी। इतने में रामू सहरिया आया और बिना वजह गाली-गलोच करने लगा। मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरी थप्पड़ों से मारपीट की। मेरे पति गोविन्द सहरिया बचाने आये तो रामू ने उनसे झूमाझटकी कर घूसों से मारपीट की व उनके कपड़े फाड़ दिए। मेरे पति के सीने में चोट आई है। तब मुरारी व बिरजू ने बीच बचाव किया। फिर रामू सहरिया बोला कि आज तो बच गए, आईन्दा जान से खत्म कर दूंगा।”

FIR दर्ज

जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक परिवार का ही है। वह हथियार(लोहे का सब्बल) भी लेकर आया था। फतेहगढ़ थाने में उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रामू सहरिया पर मारपीट की धाराओं में FIR की गई है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!