नर्मदापुरम! स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक: उज्जैन में 9 खिलाड़ी ने जिले का नाम किया रोशन

नर्मदापुरम3 घंटे पहले

कॉपी लिंकप्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

उज्जैन में आयोजित 19 वीं SCKFI स्टे‍ट चैंपियनशिप में नर्मदापुरम के 9 खिलाड़ियों ने पदक जीत नाम रोशन किया। अलग–अलग वर्ग में खिलाड़ियों ने पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 14 में अर्जुन रैकवार, लक्ष्मी पटवा ने प्रथम स्थान, अंडर 15 में कामेश चावरे ने तीसरा, अंडर 12 में स्तुति जोशी ने तीसरा, अंडर 17 में अनूप दुबे एवं आशी आर्य प्रथम स्थान, अंडर 17 में आशी आर्य ने तीसरा, अंडर 18 में अनामिका चौधरी ने तृतीय स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जिला खेल अधिकारी उमा पटेल ने बताया 11 सितंबर से उज्जैन में प्रतियोगिता हुई। उन्होंने बताया यह खुशी कि बात है कि नर्मदापुरम के 9 खिलाड़ियों को इनाम जीते। खिलाड़ियों को विभागीय कोच रोशनी सोनकर ( जिला खेल प्रशिक्षक, कराते)ने नियमित प्रशिक्षण देती है।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!