इंदौर4 मिनट पहले
खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का मंगलवार को आकर्षक किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाकर नए वस्त्र भगवान गणेश को पहनाए गए। साफा बांधा गया। गुलाब, गेंदा और सफेद फूलों से बना सुंदर हार गजानन को पहनाया। रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ को भी नए वस्त्र पहनाए। सफेद फूलों की माला उन्हें अर्पित की। विभिन्न किस्म के फूलों से गर्भगृह में सजावट की। गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों से सिंहासन को सजाया गया। मंदिर के पुजारियों ने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनकी आरती की। खजराना गणेश मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है। यहां की मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। दूर-दूर से भक्त यहां भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने आते है।
खजराना गणेश का हुआ आकर्षक श्रृंगार
मंगलवार को रणजीत हनुमान मंदिर में बाबा रणजीत का भव्य श्रृंगार किया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर उन्हें तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नए वस्त्र हनुमान जी को पहनाए। विभिन्न प्रकार के फूलों से बने हार भगवान को पहनाए। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीता-राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। गुलाब, गेंदा और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से भगवान के सिंहासन को सजाया गया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने भगवान का श्रृंगार कर भक्तों की मौजूदगी में ढोलक, मंजिरों के साथ हनुमान जी की आरती की। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भक्त यहां उल्टा स्वस्तिक भी बनाते है।
रणजीत हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार
खबरें और भी हैं…