छतरपुर34 मिनट पहले
छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गह्बरा गांव में पुराने विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती रामसुदास पाल ने बताया कि उसके गांव के ही हरिराम साहू, राजेंदा साहू, गोविंदा साहू से पुराना विवाद है। विवाद खेत जोतने को लेकर था और जिसको लेकर काफी दिन पहले गाली गलौज हुई थी। इसके चलते इन तीनों ने एक राय होकर गांव मे ही उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके गर्दन के बगल में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत होने की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। उसका कहना है कि मामले की शिकायत गौरिहार थाने में कर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
खबरें और भी हैं…