Hindi NewsLocalMpVidishaThe Roads Of The City Will Be Patched, The Officials Said Will Build The Roads As Soon As The Rain Stops
विदिशा20 मिनट पहले
विदिशा में दैनिक भास्कर ने जनता की समस्याओं के लिए रूबरू कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जनता ने नगरपालिका अध्यक्ष, अधिकारी और पुलिस प्रशासन से सीधे सवाल किए। जिनका जिम्मेदारों ने जवाब देते हुए व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराने की बात कही।
रूबरू जनता की आवाज को मंच देने के लिए आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लेकर वार्ड 30, वार्ड 31, वार्ड 32, वार्ड 33 और वार्ड 34 की जनता ने समस्याओं को लेकर सवाल किए। इसी के साथ वार्ड पार्षदों ने भी अपने वार्ड की समस्याएं नपा अध्यक्ष के सामने रखी।
चंद्रपाल दांगी पार्षद का कहना था सड़कों में गड्ढे हैं। जिससे आए दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों को आड़े हाथों लेते हुए नपा अध्यक्ष से उनकी शिकायत की। कहा कि कर्मचारी पार्षदों की नहीं सुनते हैं। वे वार्ड की सड़कों पर चूरी डालने के लिए 20 दिन से कह रहे हैं, लेकिन कर्मचारी सुनते नहीं हैं। अगर बड़े नेता फोन करके किसी काम की बोलते है तो उनका जल्दी हो जाता है। लेकिन हम जनता के काम बता रहे हैं तो भी कर्मचारी नहीं सुनते हैं।
वहीं, पार्षद राजेश का कहना था कि करैयाखेड़ा रोड पर असामाजिक तत्वों से लोग परेशान हैं। वहां पर नशे की अवैध कारोबार होता है। जिसकी गिरफ्त में छोटे बच्चे आ गए हैं। आए दिन मारमीट की घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस की मिली भगत से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। दिन दहाड़े कोई भी वारदात करने में पीछे नहीं रहते हैं। शाम के समय करैयाखेड़ा रोड से लोग निकलने में कतराते हैं। लोगों में भय का महौल है। वहां पर पुलिस चौकी बनाई जाए और अभी पुलिस गस्त बढ़ा दी जाए तो आसामाजिक तत्वों के लोगों पर अकुंश लग सकेगा।
वहीं वार्ड 31 की राजेश का कहना था नगर पालिका की कर्मचारी लापरवाही के कारण स्ट्रीट लाइट दिन के 4 बजे से जलती रहती है। जो सुबह 8 बजे तक जलती रहती है। जिसका भार जनता की जेब पर पड़ता है। इसलिए स्ट्रीट लाइट को लेकर कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए।
सुरेंद्र लोधी की शिकयत थी कि पटटे होने के बाद भी कुटीर की मंजूरी नहीं मिली है। कई नगरपालिका के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही। राधेश्याम का कहना था कि सड़क को सीवेज लाइन के लिए खोदा था। लेकिन उसके वाद सडक की मरम्मत नहीं हुई। सड़क खुदी पड़ी है। वहां बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं, पार्षद प्रतिनिधि संदीप डोगर सिंह ने दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याएं सामने आएगी उनका निराकरण किया जाएगा।
वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा का कहना था कि पहले 2 साल नगर पालिका पर प्रशासक का कंट्रोल था। पिछले कई महीनों से विद्युत उपकरणों की खरीददारी नहीं हुई। जिसके कारण शहर की स्ट्रीट लाइट की समस्या है। जल्द से जल्द शहर की स्ट्रीट लाइट चालू हो जाएगी। वहीं, खराब सड़कों के बारे में उन्होंने बताया कि बारिश खत्म हो जाने के बाद ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। जब तक सड़कों का पेंच वर्क कराया जाएगा। वहीं, सीएसपी विकास पांडे ने कहा जल्दी ही करैयाखेड़ा रोड पर पुलिस विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुलिस जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…