Hindi NewsLocalMpGunaOn 29 September 1906, The Scindia State Established Guna Municipality; So Chose This Day
गुनाएक घंटा पहले
कॉपी लिंक
गुना शहर का गौरव दिवस 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 29 सितंबर को सिंधिया स्टेट ने गुना नगरपालिका की स्थापना की थी। इसकिये इस दिन को गौरव दिवस मनाने के लिए चुना गया हैं तीन दिवसीय एओजन के दौरान कई तरह के कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कवि सम्मेलन और कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बता दें कि CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक शहर को अपना गौरवमयी इतिहास को स्मरण करते हुए गौरव दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद गुना द्वारा गौरव दिवस का तीन दिवसीय आयोजन 29, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूवर को किया जाएगा। गुना नगर पालिका की स्थापना 29 सितंबर 1906 को तत्कालीन सिंधिया रियासत द्वारा म्यूनिसिपल कमेटी के रूप में की गई थी। नगर पालिका द्वारा इसी ऐतिहासिक दिन को चिरस्थाई बनाते हुए नगर गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।
नगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा गुना की स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक गतिविधि में नगर वासियों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमे कवि सम्मेलन, खेल प्रतियोगिताएं, छात्र छात्राओं के बीच सिंगिंग प्रतियोगिता, डांसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…