Hindi NewsLocalMpGunaOn Asking For Flour, The Wife Was Fired With Hot Samsi; Kick Kicked In Minor’s Private Part
गुना12 मिनट पहले
कॉपी लिंक
राघोगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
जिले के राघोगढ़ इलाके में मां-बेटे से हैवानियत का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को गरम संसी (पकड़) से दाग दिया। वहीं अपने नाबालिग बेटे के प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। इससे वही गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में आटा-सब्जी लाने के नाम पर पूरा विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
राघोगढ़ इलाके के रामनगर गांव की रहने वाली संगीता कुशवाह (25) ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पहले अर्जुन कुशवाह से हुई थी। उनका 5 वर्ष का एक बेटा है। उसने बताया कि शुक्रवार को उसने अपने पति से आटा लाने और बेटे के इलाज के लिए कहा। इसी बात पर से झगड़ा शुरू हो गया। पति ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। उसने गालियां देने से मना किया तो लोहे की संसी गरम करके उसके हाथ में मारी। इससे उसके हाथ की दोनों उंगलियों में जलकर चोट आयी। फिर गरम संसी दोनों पैरों में मारी, जिससे दोनों जांघो में जलकर लाल निशान है। फिर उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके सिर में भी चोट आई।
महिला ने बताया कि पास में ही उसका नाबालिग बेटा खड़ा हुआ था। पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गयी। इसी दौरान उसके देवर दिलीप व कमलसिंह और अन्य लोग आ गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। पति ने कहा कि किसी को बताया तो वह जान से खत्म कर देगा। महिला की शिकायत पर राघोगढ़ पुलिस ने अर्जुन कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं…