Hindi NewsLocalMpBhopalThe Flight Was Late, When The Tune Was Played On The Announcement System, The Passengers, Staff And Air Hostess Started Doing Garba.
भोपाल39 मिनट पहले
कॉपी लिंक
शाम 6:45 के बजाय 7:05 बजे टेकऑफ हुई अहमदाबाद फ्लाइट।
राजा भोज एयरपोर्ट का नजारा रविवार शाम 7 बजे रोज से बहुत ही अलग था। अनाउंसमेंट सिस्टम पर गरबे की धुन बज रही थी। वहां बनाए गए घेरे में फ्लाइट का इंतजार कर रहे कुछ यात्री, ग्राउंड स्टाफ, सिक्योरिटी स्टाफ और कुछ एयर होस्टेस मिलकर गरबा कर रहे थे।
इसका यात्रियों और एयरपोर्ट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खूब आनंद लिया। दरअसल, इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट तय समय शाम 6:45 बजे के बजाय शाम 7:05 बजे टेकऑफ हुई थी। इस 20 मिनट के अंतराल में लोगों ने गरबा खेलकर एंजॉय किया।
ऐसे आया आइडिया…
भोपाल के आनंद सबधानी भी अन्य यात्रियों के साथ फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। अपने साथ बैठे एक यात्री से उन्होंने यह आइडिया शेयर किया। शुरुआत में दो-तीन लोग बिना धुन के ही गरबा करने लगे। उन्हें देख एयरपोर्ट स्टाफ और एयर होस्टेस भी घेरा बनाकर डांस करने लगे।
एक यात्री ने रिक्वेस्ट कर मोबाइल के ब्लूटूथ से अनाउंसमेंट सिस्टम पर गरबा की धुन लगा दी। इससे उनका उत्साह दोगुना हो गया। देखते ही देखते गरबा करने वालों का घेरा और भी बड़ा हो गया।
खबरें और भी हैं…