मुरैना5 घंटे पहले
मुरैना में दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर SP आशुतोष बागरी ने पूजन किया तथा आरती उतारी। उनके साथ एएसपी रायसिंह नरवरिया व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें, कि हर बार की तरह इस बार भी मुरैना में दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन पुलिस लाइन में किया गया। टैंट लगाकर शस्त्रों को सजाया गया तथा उनकी पूजा की गई। इस मौके पर भगवती देवी मां का स्वरुप भी लगाया गया था। शस्त्र पूजन एसपी आशुतोष बागरी ने किया, साथ में एएसपी रायसिंह नरवरिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तलवार से बलि रुपी कुम्हाड़े फल को काटकर बलि परंपरा का निर्वाहन किया गया। वैदिक विधान से अस्त्र-शस्त्रों का पूजन कर हवन कराया गया।
शस्त्र पूजन करते पुलिस अधीक्षक साथ में बैठे उप पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया
सभी थानों में किया शस्त्र व वाहन पूजनदशहरा पर्व के मौके पर सभी थानों में शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर पुलिस लाइन व थानों में मौजूद वाहनों का भी पूजन किया गया।
थाने में शस्त्र पूजन करते हुए थाना प्रभारी
सभी को दी शुभकामनाएंइस मौके पर पुलिस अधीक्षक व एएसपी रायसिंह नरवरिया ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंनें कहा कि शस्त्र उनका आधार हैं। उनके बिना अपराध पर काबू नहीं पाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं…