मंदसौर32 मिनट पहले
कॉपी लिंक
शहर सहित जिले में 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। शहर के दशहरा मैदान में मंगलवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। शाम को क्रेन की सहायता से रावण के पुतले को खड़ा किया। इसके बाद रात तक बैरिकेड्स लगाने सहित अन्य कार्य चलते रहे। शाम को कलेक्टर, एसपी ने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं खानपुरा स्थित रावण की प्रतिमा भी रंगरोगन के साथ पूजा-अर्चना के लिए तैयार हैं।
शहर में दो साल बाद कॉलेज ग्राउंड पर श्रीकृष्ण कामधेनु सामाजिक संस्था द्वारा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। नई दशहरा उत्सव समिति बनाई गई है। समिति द्वारा बुधवार शाम को 6 बजे से दशहरा मैदान पर दशहरा उत्सव की शुरुआत होगी। इसके लिए समिति आयोजक द्वारा मंगलवार दोपहर बाद रावण के तैयार पुतले कॉलेज ग्राउंड पर लाए गए। यहां पुतलों को जोड़कर क्रेन के माध्यम से खड़े किया। वहीं शाम को कलेक्टर गौतम सिंह व एसपी अनुराग सुजानिया ने मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने आवश्यक सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के निर्देश दिए। वहीं खानपुरा स्थित रावण की प्रतिमा का जीर्णोद्धार नपा द्वारा पूरा कर लिया गया है।
आज की यातायात व्यवस्था
मोटरसाइकिल तथा कार आदि से आए दर्शक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मैदान में वाहन पार्क करेंगे।बड़े वाहन जैसे बस, लोडिंग वाहन आदि कलेक्ट्रेट मार्ग से बायपास तथा रामटेकरी से बायपास मार्ग पर डाइवर्ट किए जाएंगे।यह व्यवस्था शाम 5 बजे से रावण दहन तक प्रभावी रहेगी।खबरें और भी हैं…