विसर्जन के साथ समापन: क्षमायाचना कर माता प्रतिमाओं को किया विसर्जित

खरगोन17 मिनट पहले

कॉपी लिंक

विजयादशमी पर बुधवार को पिछले 9 दिनों से माता दुर्गा के रूप में की जा रही जवारे, घट और प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना का दौर विसर्जन के साथ समापन हुआ। श्रद्धालु माता की प्रतिमा और घट को शोभायात्रा के रुप में विसर्जन स्थल तक लेकर गए। टवड़ी मोहल्ला से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोठी माता मंदिर परिसर पहुंचे। यहां घटों को एक जगह एकत्रित कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महिलाओ ने 9 दिनों तक माता की सेवा में कुछ कमी या गलती होने पर क्षमायाचना की। इसके बाद नम आंखों से माता के जवारे, घट, प्रतिमाओं को नदी में प्रवाहित किए। इसके अलावा नपा द्वारा कुंदा नदी तट पर बनाए गए अस्थायी कुंड में भी श्रद्धालुओं ने घट, प्रतिमा, जवारे विसर्जित किए।

डीआरपी में हुआ शस्त्र पूजन, किए हर्ष फायरविजयादशमी पर परंपरा अनुसार पुलिस लाईन सहित सामाजिक स्तर पर शस्त्र पूजन के आयोजन भी हुए। डीआरपी लाईन में डीआईजी तिलक सिंह, एसपी धर्मवीरसिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एएसपी जितेंद्र सिंह पंवार, एएसपी मनीष खत्री सहित पुलिस के आला अधिकारी, कर्मचारियों ने शस्त्रागार परिसर में पूजन-अर्चन किया। गायत्री परिवार के परिव्राजकों पूजन कराया। हवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली गई। इसके बाद सभी अधिकारियों ने हर्ष फायर किए।

छठी माता मंदिर परिसर में हजारों भक्तों ने पाई भोजन प्रसादीदशहरे पर जवाहर मार्ग स्थित प्रसिद्ध श्री छठी माता मंदिर पर विशाल कन्याभोज व भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर समिति के जिग्नेश पटेल, सतीष सोनी, अभिषेक तिवारी, भगवती जोशी, प्रकाश जोशी, दिनेश पटेल आदि ने बताया कि यहां नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दशहरे पर पुर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कन्याओं का पूजन के बाद भंडारा आयोजित हुआ। इस भंडारे में करीब 15 हजार भक्तों ने माता का दर्शन कर प्रसादी पाई। हजारों भक्तों के बीच प्रसादी परोसदारी में 70 से अधिक माता भक्तों ने सेवाएं दी।

खबरें और भी हैं…

error: Content is protected !!