Hindi NewsLocalMpBhopalBefriended The Widow For 25 Years, Reached Home To Meet, Strangled Her To Death, Threw The Corpse Into The Septic Tank
भोपाल30 मिनट पहले
भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में विधवा महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके करीबी दोस्त ने की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूला कि महिला से उसकी करीब 25 साल से दोस्ती थी। वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर गया था। 11 अक्टूबर को सुबह वह शादी का दबाव बनाने उसके घर आ गई। विवाद करने लगी, तभी गला दबाकर मार दिया। इसके बाद रात में बोरे में उसका शव भरकर मरघटिया मंदिर के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया।
डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि करोंद की रहने वाली गीताबाई पति नर्मदा प्रसाद धानक घरेलू काम करती थी। 12 अक्टूबर को उसका शव मरघटिया मंदिर परिसर में बोरे में मिला था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी देखे। इसमें मरघटिया मंदिर परिसर में किराए का मकान लेकर रहने वाला राजेन्द्र प्रसाद वैद्य (54) दिखा। पुलिस ने पूछताछ की, तो वह गुमराह करता रहा। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो गीताबाई का मर्डर कर कबूल लिया।
कातिल का कबूलनामा’11 अक्टूबर को गीता बाई ने मुझे फोन किया। वह बोली कि तुम्हारे घर आ रही हूं। करीब 1 घंटे बाद वह घर पहुंच आई। मेरी बीवी आफिस चली गई थी। मैं घर में अकेला था। गीता घर पहुंचते ही मुझ पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। वह चिल्ला-चोट करने लगी। मैंने उसे शांत रहने के लिए बोला लेकिन वह नहीं मानी। वह धमकी देने लगी कि तुम्हारी पत्नी से रिश्ते के बारे में बता देंगे। मैं परेशान हो गया। तभी मैंने दोनों हाथों से उसका गला दबाकर मार दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर घर के अंदर ही छिपा दिया। शाम को अंधेरा होते ही बोरे को घसीटते हुए वह मंदिर परिसर के सेप्टिंग टैंक में छुपा दिया। अगले रोज किसी ने पुलिस को सूचना दी कि टैंक में शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी।’
ऐसे सुलझी मर्डर मिस्ट्रीडीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। सोशल मीडिया में शव का फोटो शेयर करने पर उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद आरोपी की पहचान के लिए घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। इसमें राजेन्द्र प्रसाद संदिग्ध दिखा। उससे पूछताछ हुई, तो वह गुमराह करता रहा। कॉल डिटेल से पुष्टि हुई कि महिला ने राजेन्द्र को 11 अक्टूबर को फोन लगाया था। जब इस पर राजेन्द्र से पूछताछ की गई, तब वह टूटा।
वर्ष 1995 महिला के पति का हुआ निधनमहिला के पति का वर्ष 1995 में निधन हो गया था। दो साल बाद उसकी गीता से चाय की दुकान में दोस्ती हो गई। गीता उसके घर आती जाती थी। दोनों करीबी दोस्त हो गए। करीब दो साल पहले राजेन्द्र ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात से गीता परेशान थी। वह राजेन्द्र पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके साथ ही राजेन्द्र उधार दिया पैसा भी मांगता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।
खबरें और भी हैं…