भोपाल5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
साइंस सेंटर में किताब का विमाेचन किया गया।
भोपाल के रीजन साइंस सेंटर में रविवार को डॉ. विजय अग्रवाल पर केंद्रित ‘तृषित’- एक जीवन यात्रा किताब का विमोचन किया गया। लेखिका डॉ. प्रीति अग्रवाल ने इसमें डॉ. अग्रवाल के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला है। किताब सामान्य विद्यार्थी के गरीबी, संकटों से जूझते हुए प्रशासनिक अधिकारी से लेकर टीचर के रूप में बताती है।
इस मौके पर डॉ. अग्रवाल की सहपाठी रहीं विनीता वर्मा, इंदिरा पब्लिशिंग हाउस के मनीष गुप्ता, डॉ. रश्मि झा, आरएन मिश्रा, प्रमिला अग्रवाल व पत्रकार दयाशंकर मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। सभी ने डॉ. विजय अग्रवाल के साथ बिताए अनुभव साझा किए। लेखिका प्रीति अग्रवाल ने इस पुस्तक को लिखने की यात्रा पाठकों व श्रोताओं के साथ साझा की। कार्यक्रम का आयोजन किताब के प्रकाशक बेन्तेन बुक्स ने किया।
खबरें और भी हैं…