भिंड5 मिनट पहले
अटेर के बलारपुरा में डेयरी पर छापा।
दीपावली त्योहार पर भिंड जिले में नकली मावा का कारोबार जोरों पर है। मिलावट खोरों में फूड सेफ्टी अफसरों का डर-भय नहीं है। मिलावट खोरी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस जवानों को मैदान में उतरना पड़ा। ऐसा ही पिछले दो दिन में देखा गया। भिंड जिले के मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा। रात के समय अटेर थाना पुलिस ने बलारपुरा में एक डेयरी पकड़ी जहां नकली मावा तैयार हो रहा था। इसके बाद फूड सेफ्टी अफसरों को बुलाया गया। छापामार कार्रवाई में डेयरी पर सवा लाख से अधिक का माल जब्त हुआ, इसके बाद डेयरी मालिक पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
भिंड जिले के अटेर थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि बलारपुरा गांव में संचालित डेयरी पर नकली मावा का बड़ा कारोबार हो रहा है। यहां से क्विटंलों मावा इंदौर, आगरा, इटावा झांसी व उरई भेजा गया। मिलावट खोरों ने दिवाली पर लाखों रुपए का नकली मावा का कारोबार किया है।
इस सूचना पर थाना प्रभारी यादव ने पुलिस जवानों के साथ छापामार कार्रवाई की। यहां मावा तैयार होता मिला। इस बात की जानकारी फूड सेफ्टी अफसर रीना बंसल को दी गई। वो मौके पर पहुंची जिन्होंने मौके से पाम ऑयल के भरे और खाली टीन जब्त किए। इसके अलावा मौके पर तैयार 50 किलो से अधिक मावा जब्त कर सेम्पल भरे। पकड़े गए मावा की सवा लाख आंकी गई है। फूड सेफ्टी अफसर ने मावा के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। इसी समय फूड सेफ्टी अफसर की ओर से डेयरी संचालक बृजेश नरवरिया पुत्र महेंद्र नरवरिया निवासी बलारपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
भिंड के गोहद व मौ कस्बे में नकली मावा पकड़ा: दुध डेयरी पर रिफाइंड व पामोलीन से तैयार हो रहा था मावा, 2 लाख का माल जब्त, FIR
7 मिनट में बनाया नकली मावा:चंबल से मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भरपूर सप्लाई भी
खबरें और भी हैं…